देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में पुलिस ने स्मैक तस्करी के आरोप में 25 वर्षीय युवक राशिद को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 10.19 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार, रविवार को पटेलनगर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर आजाद कॉलोनी निवासी राशिद (25) को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10.19 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पटेलनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पटेलनगर में प्राथमिकी दर्ज की गई है।