मेरठ की दो किशोरियों में एक दूसरे के लिए आकर्षण इतना बढ़ा कि दोनों शादी करने के लिए घर से भागकर हरिद्वार के मंगलौर आ गईं। पहले दो युवकों पर उन्हें भगाने का आरोप था, बाद में मामला पलट गया। दोनों सहेलियों को उनके परिजन अपने साथ ले गए।
मेरठ की एक कॉलोनी स्थित निवासी 17 और 15 वर्ष की दो किशोरियां सोमवार को घर से अचानक लापता हो गई थी। दोनों आपस में सहेलियां हैं। उनके परिजन उन्हें तलाश कर रहे थे तभी देर रात दोनों के मंगलौर में होने का पता चला।
शादी की बात पता चलते उड़े होश
मंगलवार को परिजन कोतवाली पहुंचे। उन्हें दो युवकों पर शक होने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में दोनों सहेलियों ने बताया कि वह आपस में शादी करने के लिए घर से भाग कर आई थीं।
सोमवार को शादी भी कर ली थी। इस पर परिजनों के होश फाख्ता हो गए। परिजन बिना कार्रवाई दोनों को आपने साथ ले गए।
युवकों को छोड़ा
चौकी प्रभारी डीपी काला के अनुसार दोनों युवकों पर किशोरियों को भगाने का शक गलत निकला। इसलिए उन युवकों को छोड़ दिया गया है।