फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं की परीक्षा में फेल होने पर घर छोड़कर भाग निकली दो सहेलिया, इसके बाद...

Tue, 07 Nov 2017 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
परीक्षा में फेल होने पर दो छात्राओं के मन में इतना खौफ हो गया कि वे घर छोड़कर भाग निकली। वे वहां से रेलवे स्टेशन पहुंचीं  और इसके बाद जो हुआ वो आगे पढ़िए...
विज्ञापन


अर्द्ध वार्षिक परीक्षा में फेल होने पर रुड़की की 10वीं की दो छात्राएं घर छोड़कर हल्द्वानी पहुंच गईं। रेलवे स्टेशन पर उन्हें काफी देर तक घूमते देखा तो बनभूलपुरा पुलिस ने शक के आधार पर पकड़ लिया। पूछताछ के बाद हरिद्वार पुलिस को खबर की गई। मंगलवार दोपहर बाद वहां की पुलिस दोनों छात्राओं को अपने साथ ले गई।

बनभूलपुरा थानाध्यक्ष दिनेशनाथ महंत ने बताया कि रुड़की की विश्व बैंक कालोनी और शिव बिहार गंगनहर कालोनी की रहने वाली दो छात्राएं मंगलवार सुबह रेलवे स्टेशन परिसर में घूम रही थी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शक होने पर पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो पता चला कि दोनों 10वीं में पढ़ती हैं। छमाही परीक्षा ठीक न होने के कारण वह परेशान हो गई थीं। इस कारण हरिद्वार से ट्रेन में बैठकर हल्द्वानी चली आईं।

इस मामले में बनभूलपुरा पुलिस ने तत्काल हरिद्वार पुलिस को सूचना दी। हरिद्वार से उपनिरीक्षक रेखा पाल की अगुवाई में पुलिस बनभूलपुरा थाने आई। यहां दोनों को समझाया गया कि वे मेहनत कर परीक्षा में सफलता हासिल कर सकती है। अभी निराश होने की जरूरत नहीं है। हरिद्वार पुलिस दोनों छात्राओं को साथ ले गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें