मौसम की करवट का असर चार धाम यात्रा पर व्यापक रूप से पड़ने लगा है। केदारनाथ धाम की चोटियों में बर्फवारी होने से दो फुट तक बर्फ जमने की सूचना है, वहीं गंगोत्री और यमनोत्री की यात्रा खराब मौसम के बावजूद जारी है।
आपदा के तीन माह बाद बामुश्किलन शुरु हुई चार धाम यात्रा पर मासम ने एक बार फिर से खलल डालना शुरु कर दिया है। पहाडों में कई स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फवारी जारी है।
पढें, 'मोदी के करिश्मे से जीतेंगे पांचों लोकसभा सीट'
यात्रियों के सामने परेशानी
केदारनाथ में पिछले कई दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने जहां धाम में रुके हुए यात्रियों के सम्मुख परेशानी बढ़ा दी है, वहीं यमनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा खराब मौसम के बावजूद जारी है।
केदारनाथ में बर्फवारी होने से दो फुट तक बर्फ जमने की सूचना प्राप्त हो रही है। बदरीनाथ में भी ठंड ने अपना असर दिखाना शुरु कर दिया है। उत्तराखंड की ऊंची पहाड़ियों में भी कई जगहों पर हिमपात होने की सूचना मिल रही है।
पढें, सर्वे का 'मकड़जाल' या फिर होगा मोदी का कमाल
मौसम विभाग के निदेशक आनंद शर्मा का कहना है कि उत्तराखंड के कई इलाकों में अभी हल्की बारिश जारी रहेगी अलबत्ता राजधानी दून में मौसम खुशगवार बना रहेगा। राजधानी में बारिश दशहरे पर खलल नहीं डालेगी।