खूब्बनपुर गांव के पास बाइक को ओवरटेक करते हुए एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। कार की टक्कर से दोनों बाइक समेत हाईवे पर काफी दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इसकी सूचना दोनों के परिजनों को दी।
एसओ संजीव थपलियाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। कार चालक को दबोच लिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गोविंद ने हेलमेट लगा रखा था, जबकि बंटी ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।