फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली टेलीकॉम कंपनी के दो इंजीनियर नदी में बहे

Wed, 25 Jun 2014 11:04 PM IST
अमर उजाला, बैतड़ी (नेपाल)
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल के बैतड़ी जिले में सिगतड़ के पास बुधवार सुबह नेपाली टेलीकॉम कंपनी हेलो नेपाल के दो वरिष्ठ इंजीनियरों को लेकर जा रही एक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर चमेलिया नदी में गिर गई।
विज्ञापन


हादसे में दोनों इंजीनियर नदी में बह गए जबकि चालक घायल अवस्था में मिला है। इंजीनियरों की तलाश के लिए हेलीकॉप्टर लगाया गया है और नेपाल सेना की एक टुकड़ी नदी किनारे तलाशी अभियान चला रही है।
विज्ञापन

सेना के जवान कर रहे खोजबीन

नेपाल पुलिस के प्रहरी निरीक्षक भरत साह ने बताया कि नेपाली टेलीकॉम कंपनी के दो वरिष्ठ इंजीनियर भक्तपुर निवासी अतुल केसी और धनुषा जिला निवासी शैलेंद्र खड़का दार्चुला क्षेत्र में कंपनी के टावरों का निरीक्षण कर बैतड़ी होते हुए धनगढ़ी लौट रहे थे।

सिगतड़ के पास उनकी कार असंतुलित होकर चमेलिया नदी में जा गिरी। हादसे के बाद चालक विक्रम खड़का किसी तरह तैरकर नदी के किनारे आ गया जबकि दोनों वरिष्ठ इंजीनियर बह गए।

सूचना मिलते ही उनकी तलाशी के लिए हेलीकॉप्टर लगा दिया गया। सेना के जवान भी उनकी तलाश कर रहे हैं। देर शाम तक दोनों इंजीनियरों के बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें