फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में वोट देने आया 321 साल का वोटर

Wed, 25 Jun 2014 09:16 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड में हुए त्रिस्तरीय चुनाव के लिए बनाई वोटर लिस्ट में अजब-गजब कारनामे किए हैं।
विज्ञापन


कहीं परिवार के परिवार नदारद हैं तो कहीं मोहल्ले तक साफ हो चुके हैं। यही नहीं, माफीमाजरी में एक वोटर को 321 साल का दिखा दिया।

माजरी माफी की मतदाता सूची में वार्ड दस में क्रम संख्या 2668 पर अभिषेक राणा का नाम अभिषेक राजा कर दिया गया है। उसकी उम्र 321 दिखाई गई है।

वहीं, हर्रावाला में इक्का दुक्का नहीं, बल्कि चालीस से अधिक नाम सूची में ऐसे थे। इसमें मोहन के पिता का नाम मोहन और सोहन के पिता का नाम सोहन किया हुआ था।

इसमें एक ओर जहां कई लोगों के नाम नदारद थे तो कुछ नाम कई बार रिपीट थे।

कुछ केंद्रों में रात सवा नौ बजे तक पड़े वोट

देहरादून के रायपुर ब्लॉक के मिडावाला और मेहूंवाला में रात सवा नौ बजे तक वोटिंग हुई।

जिला पंचायत राज अधिकारी एमएम खान ने कहा कि रायपुर के अलावा डोईवाला के कुछ केंद्रों में भी रात सवा नौ बजे तक मतदान हुआ।

वहीं डोईवाला में पंचायत के तीसरे और अंतिम चरण के चुनाव में एक बार फिर आपराधिक लापरवाही समाने आई।

वार्ड सात, क्षेत्र पंचायत कुड़कावाला से पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, लेकिन इसमें बैलेट पेपर से दो प्रत्याशियों (सलमा और समीना) के सिंबल ही गायब थे।

प्रत्याशियों के सिंबल बैलेट पेपर से गायब

मतदान शुरू होने के आधे घंटे बाद जब समर्थकों को अपने प्रत्याशियों के सिंबल बैलेट पेपर में दिखाई नहीं दिए तो उन्होंने हंगामा कर दिया।

इससे लगभग एक घंटे तक मतदान बाधित रहा है। बाद में उपजिलाधिकारी पीसी दुमका और एडीओ राकेश शर्मा ने मौके पर पहुंचकर बैलेट बदलकर मतदान सुचारु कराया।

इससे पूर्व जिले में हुए प्रथम चरण के विकासनगर में हुए मतदान में भी इस तरह की गंभीर लापरवाही सामने आई थी।

चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के बैलेट पेपर से सिंबल ही गायब थे। इसके अलावा भानियावाला पूर्व कन्या माध्यमिक विद्यालय के बूथ पर मतदाता की आईडी से पहचान कराने को लेकर उम्मीदवारों के दो गुट उलझ गए।

विवाद होने से कुछ देर के लिए रुका मतदान

पीठासीन अधिकारी द्वारा आईडी प्रूफ बताने की व्यवस्था बताने के बाद उम्मीदवार शांत हुए।

जौलीग्रांट प्रथम के एक मतदान केंद्र पर विवाद होने से कुछ देर के लिए मतदान रुका रहा।

फतेहपुर टांडा के प्राथमिक विद्यालय के बूथ पर जिला पंचायत सदस्य उम्मीदवार ताजेंद्र सिंह ने मतदाताओं को केंद्र में विशेष प्रतीक चिह्न की ओर इशारा करने पर आपत्ति जताते हुए आक्रोश जताया।

रानीपोखरी के बालिका इंटर कॉलेज के बूथ के बाहर प्रचार कर रहे उम्मीदवारों और उनके समर्थकों को पुलिस ने केंद्र से दूर किया।
विज्ञापन

बूथों पर भी कई बार हुई नोकझोंक

मिस्सरवाला कला के प्राथमिक विद्यालय के बूथ पर वोट डालन को लेकर दो उम्मीदवारों में झड़प हो गई।

केशवपुरी और राजीव नगर बस्ती के बूथों पर भी कई बार नोकझोंक हुई।

कुड़कावाला में चार बूथ थे, इन बूथों पर बैलेट पेपर बदलने से इस तरह की समस्या सामने आई, जैसे ही अधिकारियों को इसकी जानकारी मिली, बैलेट पेपरों को तुरंत बदल दिया गया।
- सुशील मोहन डोभाल, जिला विकास अधिकारी देहरादून
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें