फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरसैंण हादसा: गर्भवती बहु को ले जा रहे थे अस्पताल, जरा सी चूक से सब कुछ खत्म

Thu, 27 Jul 2017 05:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गैरसैंण
विज्ञापन
1 of 6
acident
गर्भवती बहू को जांच के लिए अस्पताल लेकर जा रहे सास-ससुर की इच्छा अधूरी ही रह गई। जरा सी चूक से सब कुछ खत्म हो गया। श्रीनगर बेस अस्पताल जा रहे दंपति की कार दुर्घटना में मौत हो गई और पुत्रवधू समेत तीन लोग घायल हो गए।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
accident
स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। मृतक और घायल सभी एक ही गांव के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
accident
जानकारी के मुताबिक हरगढ़ गांव निवासी पान सिंह (52) की पुत्रवधू रेखा देवी (27) गर्भवती है। बुधवार को पान सिंह अपनी पुत्रवधू को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए श्रीनगर बेस अस्पताल ले जा रहे थे।

4 of 6
accident - फोटो : amar ujala
इस दौरान उनकी पत्नी सावित्री देवी (50) भी उनके साथ थी। वे दोपहर घर से श्रीनगर के लिए रवाना हुए ही थे कि मेहलचौंरी से एक किमी पीछे उनकी कार करीब 50 मीटर नीचे बह रही रामगंगा नदी में समा गई। हादसे में पान सिंह और सावित्री देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार पान सिंह की पुत्रवधू रेखा देवी, चालक भरत सिंह (36) पुत्र खीम सिंह और मान सिंह (40) पुत्र गब्बर सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन

5 of 6
accident
​स्थानीय लोगों ने नदी में उतरकर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण भेजा। थानाध्यक्ष रवींद्र सिंह नेगी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा जा रहा है। घायलों को यहां से श्रीनगर बेस अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
accident
मेहलचौंरी से नागचुलाखाल जाने वाली संकरी सड़क में कई जगहों पर पैराफिट नहीं है। सामाजिक कार्यकर्ता डा. एएस नेगी का कहना है कि घटनास्थल पर दोनों ओर पैराफिट बने है, लेकिन दो पैराफिट के बीच में पांच मीटर से अधिक दूरी होने से कार अनियंत्रित होकर सीधे नदी में जा गिरी। डा. नेगी ने कहा यदि यहां पूरा पैराफिट होता शायद कार नदी में नहीं जाती। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें