इको सिस्टम को किया जाएग पुनर्विकसित
इस प्लान के तहत कई काम तो पूर्व की योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना आदि के बजट से होंगे। कई काम ऐसे हैं जिनके लिए गृह मंत्रालय अलग से बजट जारी करेगा। केंद्र सरकार ने उत्तराखंड, हिमाचल, अरुणाचल, सिक्किम व लद्दाख के 2963 वाइब्रेंट विलेज के विकास का ऐलान किया था। इनमें से पहले चरण में 662 गांवों को शामिल किया गया है, जिनके लिए कुल 4000 करोड़ बजट का प्रावधान मोदी सरकार ने किया है।
ये भी पढ़ें...Tehri News: घर में गैस सिलिंडर फटने से हादसा, तीन लोग गंभीर घायल, राहत-बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंची टीम
वाइब्रेंट विलेज की ऐसे बदलेगी सूरत
इन गांवों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जाएगा। यहां सड़कों का निर्माण होगा। इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा। जरूरतों के हिसाब से सौर ऊर्जा व पवन ऊर्जा प्रोजेक्ट लगेंगे। टीवी व टेलीकॉम की कनेक्टिविटी दी जाएगी, जिसमें आईटी इनेबल कॉमन सर्विस सेंटर भी शामिल हैं। इको सिस्टम को पुनर्विकसित किया जाएगा। पर्यटन व संस्कृति को प्रोत्साहन दिया जाएगा। वित्तीय समावेशन होगा। कौशल विकास व उद्यमिता को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि, हॉर्टिकल्चर, औषधीय पौधे को प्रोत्साहन देने को को-ऑपरेटिव सोसाइटी विकसित की जाएंगी ताकि लोगों की आजीविका के साधन बढ़ें।