अरसा तैयार करती मधु असवाल
- फोटो : अमर उजाला
मधु ने बताया कि अरसा अन्य मिठाइयों की तुलना में किफायती है। अच्छी मिठाइयां 400 से 900 रुपये प्रति किलो बिक रही हैं। उनमें शुद्धता की गारंटी भी नहीं है। जबकि अरसा 260 रुपये प्रति किलो और शुद्ध है। अरसा घर में आसानी से बन जाता है और किसी प्रकार के केमिकल प्रयोग भी नहीं होता है। मधु ने कहा कि अरसा महंगी मिठाइयों को विकल्प बन कर उभरा है।
ऐसे बनता है अरसा
अरसा बनाने के लिए चावल को साफ कर उसे भीगाकर पीसा जाता है। उसके बाद उसे उबले हुए गुड़ वाले पानी के साथ मिलाया जाता है। फिर उसे एक बर्तन में मिलाया जाता है। फिर गोली बनाकर उसमें तिल, सौंप, इलायची मिलाई जाती है। फिर उसे सरसों के तेल में तला जाता है।