फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: डेंगू के वायरस ने निगली दो जिंदगियां

Fri, 02 Oct 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में डेंगू के डंक का कहर जारी है। शुक्रवार को हरिद्वार जिले में डेंगू के वायरस ने दो और जिंदगियां निगल लीं। वहीं दो और मरीजों में डेंगू के वायरस की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


ऋषिकुल कॉलोनी निवासी पार्षद हेमा मिश्रा के पति देवीदत्त मिश्रा (74) का इलाज शहर के निजी अस्पताल में चल रहा था। सुधार न होने पर उनको देहरादून स्थित सीएमआई में भर्ती कराया गया। लेकिन वहां भी सुधार न होने पर घर भेज दिया गया था। जिस पर परिजनों ने हरिद्वार लाकर रामकृष्ण मिशन अस्पताल में दाखिल कराया था।

शुक्रवार सुबह उनकी मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार कनखल के शमशान घाट पर किया गया। देवीदत्त मिश्रा मूल रूप से चमोली के हाट कल्याणी देवाल गांव के रहने वाले थे। गुरुकुल फार्मेसी से सेवानिवृत्त होने के बाद वह हरिद्वार में बस गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक व्यक्ति में दूसरा वायरस भी मिला था

जिला मलेरिया अधिकारी गुरनाम सिंह ने बताया कि मेला अस्पताल की एलायजा जांच में देवी दत्त को डेंगू के साथ-साथ स्क्रब टायफस होना भी आया था।

इसके अलावा भगवानपुर क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी सोनू (22) ने पांच-छह दिन तक बुखार आने के बाद टेस्ट कराया था। जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई। लगातार प्लेटलेट्स गिरने पर सोनू को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

तीन दिन से सोनू का इलाज देहरादून स्थित महंत इंदिरेश मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। वहीं दो और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें