फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू ने दी दस्तक, दो की मौत

Thu, 17 Dec 2015 07:53 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड बढ़ने के साथ ही प्रदेश में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। बृहस्पतिवार को मिली एलाइजा रिपोर्ट में हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट और मैक्स अस्पताल में भर्ती रहे दो मरीजों की मौत स्वाइन फ्लू से होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


इसके अलावा, दो अन्य मरीजों का हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में उपचार चल रहा है। दो मौतों के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है। सभी अस्पतालों को अलर्ट रहने और आइसोलेशन वार्ड बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

उत्तराखंड में अभी तक चार मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें से दो मरीजों की पिछले माह उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। डोईवाला चांदमारी निवासी करीब 57 वर्षीय महिला को बीते सात दिसंबर को जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान आठ दिसंबर को महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


पौड़ी निवासी एक अन्य मरीज को नौ दिसंबर को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान दस दिसंबर को उसकी भी मौत हो गई। दोनों मरीजों के रैपिड टेस्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद उनका एलाइजा टेस्ट किया गया। बृहस्पतिवार को दोनों मरीजों की एलाइजा रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो गई।

दो मरीजों की मौत और दो के अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग में अफरातफरी का माहौल है। सीएमओ डा. सुशील अग्रवाल ने बताया कि दोनों मृतकों के परिवार के सदस्यों पर नजर रखी जा रही है। उनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। जौलीग्रांट में उपचाराधीन दो मरीजों में भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।

उन्होंने बताया कि विभाग के पास टेमीफ्लू समेत सभी दवाएं और बचाव के लिए मास्क पर्याप्त संख्या में हैं। स्वास्थ्य विभाग ने दून अस्पताल समेत सभी प्राइवेट अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें