फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने एक साथ तीन दुकानों में लगाई सेंध, दो सिपाही सस्पेंड

Mon, 03 Apr 2017 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर चौक पर पुलिस पिकेट से महज 50 मीटर की दूरी पर तड़के तीन दुकानों के शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। सीसीटीवी की फुटेज में चोरी की वारदात कैद हुई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस पिकेट पर तैनात दो सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।  
विज्ञापन

     
नगर के व्यस्ततम क्षेत्र रेलवे रोड पर सोमवार की तड़के  चोरों ने तीन दुकानों के शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया, सुबह छह बजे वहां से आवाजाही करने वाले लोगों की नजर पड़ी तो संबंधित दुकानस्वामियों को सूचना दी गई। नगर चौक से महज 50 मीटर की दूरी पर रेलवे रोड बाजार में सतपाल गोयल की जनरल स्टोर, प्रवीण गुप्ता की कॉस्मेटिक की दुकान और विकास गुप्ता की चूड़ी की दुकान के शटर तोड़कर चोरी की गई। 

प्रवीण गुप्ता की दुकान से करीब 15 हजार से अधिक मूल्य का कॉस्मेटिक का सामान, विकास की दुकान से 15 हजार के नोटों के हार, जबकि सतपाल गोयल की दुकान में लोहे का शटर होने से जुराबें आदि ही चोरी हुई। पुलिस ने बताया कि प्रवीण गुप्ता की कॉस्मेटिक शॉप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना कैद हुई है।
विज्ञापन


पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि दुकानों के शटर तोड़कर चोरी करने का आरोपी सुबह करीब पांच बजे के आसपास रेलवे रोड पर कार से आया था।  चोरी के दौरान आरोपी ने सिर से टोपी पहन रखी थी जो उसने घटना को अंजाम देने के बाद उतार दी। 
विज्ञापन

दो साल में एक ही दुकान में चार बार चोरी

मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना करने के बाद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि मामले का जल्द खुलासा करने के लिए पुलिस टीम सक्रिय हो गई है।

नगर क्षेत्र में मुकम्मल सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद चोरी की घटना होने पर एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने पुलिस पिकेट पर तैनात सिपाही मोहनराम और राकेशचंद्र को तत्काल निलंबित कर दिया है।   

करीब साल भर पहले रेलवे रोड पर व्यापारी सतपाल गोयल और विकास गुप्ता की चूड़़ी व कॉस्मेटिक की दुकान में सेंधमारी कर चोरी की गई थी। दुकानदार विकास गुप्ता ने बताया कि दो वर्षों के अंतराल में उनकी दुकान में चार बार चोरी हो चुकी है।

बताया कि पिछले साल 11 अप्रैल को भी दुकान में नोटों के हार चोरी हुए थे। नगर की दुकानों में चोरी की घटना से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष महेश रावत, भारत गुप्ता, विशाल गुप्ता, नीरज गुप्ता, धर्मपाल गोयल, बॉबी नारंग आदि ने पुलिस से वारदात के जल्द खुलासे और नगर में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें