राज्य सरकार ने मीट की दुकानों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार के इस फैसले से व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
केदारनाथ यात्रा के दौरान रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजामार्ग पर 500 मीटर के दायरे में मीट की दुकान नहीं खुलेगी। वहीं बाजार में भारी वाहनों से प्रात: 11 बजे तक ही सामान की ढुलान हो सकेगा। पुलिस और व्यापार संघ ने बेहतर यात्रा संचालन के लिए आपसी तालमेल बेहतर बनाने पर जोर दिया।
यहां हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए व्यापार संघ अध्यक्ष अनुसूया प्रसाद ने कहा कि आगामी यात्रा में बाबा केदार के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं व यात्रियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो, इसका ध्यान रखा जाएगा।
कहा कि बाजार में अतिक्रमण करने वाले व्यवसायियों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। इस मौके पर जीप-टैक्सी यूनियन अध्यक्ष राय सिंह राणा ने बताया कि बाजार में जीप-टैक्सी के 13 प्वांइट है।