फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मासूमों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Thu, 18 Aug 2016 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दो मासूमों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की वजह से परिजनों में दहशत का माहौल है। परिजनों का दावा है कि दोनों मासूमों की मौत डेंगू की वजह से हुई है। उधर, छह लोग अभी भी दून अस्पताल में भर्ती हैं। बच्चों की मौत से गुस्साए परिजनों ने देर रात सड़क जाम कर हंगामा किया।
विज्ञापन


दरभंगा बस्ती भंडारी बाग निवासी दिनेश दास ने अपने बेटे राजा (10) को दून अस्पताल में भर्ती करवाया था। जिसकी सोमवार को मौत हो गयी। ऐसे ही नागेन्द्र दास की दस वर्षीय बेटी सपना की मौत भी मंगलवार को हो गयी। यह दोनों दून अस्पताल में भर्ती थे।

डेंगू की दहशत
परिजनों का कहना है कि दोनों को कई दिनों से बुखार आ रहा था। इसके बाद इन्हें दून अस्पताल भर्ती कराया गया था। परिजनों का कहना है कि क्षेत्रीय पार्षद से इस क्षेत्र में फॉगिंग कराने के लिए भी कई बार कहा गया। मगर किसी से नहीं सुना। इसकी वजह से मोहल्ले के आध दर्जन से अधिक लोग बीमारी की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन


अस्पताल में रानी, पिंकी, राहुल, श्याम, रंजीत, बरसा, अर्जुन व गौतम दास भर्ती हैं। दो मासूमों की मौत के बाद परिजनों में जबरदस्त आक्रोश है। मोहल्लेवासियों का दावा है कि इन सभी को डेंगू हुआ है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग गंभीर नहीं है। वहीं प्रभारी सीएमओ डॉ वाईयस थपलियाल ने कहा कि हमारे पास इस तरह की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें