फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में डेंगू: 333 पहुंची रोगियों की संख्या

Thu, 18 Aug 2016 03:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
डेंगू, मच्छर - फोटो : file photo
विज्ञापन
राजधानी में डेंगू का कहर फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा है। बुधवार को डेंगू रोगियों की संख्या 333 तक पहुंच गई। अकेले पथरीबाग क्षेत्र में अब तक 151 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य महानिदेशालय से प्राप्त अपडेट के अनुसार बुधवार को 13 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। प्रदेश में कुल 4430 लोगों के सैंपल लिए गए, जिसमें डेंगू रोगियों की संख्या 346 पहुंच गई है। अकेले देहरादून में 4246 मरीजों के सैंपल लिए गए, जिसमें 333 में डेंगू की पुष्टि हुई है। अकेले पथरीबाग क्षेत्र में 1054 लोगों की सैंपलिंग हुई। इसमें से 151 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।

प्रदेश में 346 डेंगू पॉजिटिव
वहीं, नैनीताल जिले में कुल 151 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिसमें से 13 में डेंगू की पुष्टि हुई है। उत्तर प्रदेश से आए दो रोगियों में भी डेंगू की पुष्टि हुई है। प्रभारी सीएमओ डॉ. वाईएस थपलियाल ने बताया कि क्षेत्र में डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण के उपाय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें