खनन कारोबारियों की लापरवाही रविवार को बच्चों की जिंदगी पर भारी पड़ गई। रिवर ट्रेनिंग नीति के तहत चैनलाइजेशन के दौरान उन्होंने खोह, सुखरो नदी में गहरे गड्ढ़े बना दिए।
बीती 27 जून को निरीक्षण के दौरान एसडीएम और उप निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म इकाई पौड़ी ने खनन कारोबारियों को खोदे गए गड्ढ़ों को ठीक करने के निर्देश दिए थे, लेकिन किसी ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया।
दोनों नदियों में गहरी झील बनी है। मृतक बच्चे के पिता फुरकान ने बताया कि जिस गड्ढ़े में दोनों बच्चे डूबे वह काफी गहरा था। साथ ही पानी के नीचे बड़े-बड़े पत्थर भी थे।