फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ करोड़ से बनेंगे दो पुल, 14 हजार लोगों को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और मसूरी विधायक गणेश जोशी ने शनिवार को सहस्त्रधारा स्थित काली रो में नौ करोड़ से बनने वाले दो पुलों का शिलान्यास किया। इससे 14 गांवों की 14 हजार से अधिक आबादी लाभांवित होगी। यह कार्य मार्च 2021 तक पूरा होगा। वहीं, मुख्यमंत्री ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को इंटर कॉलेज बनाने की घोषणा की। इसके अलावा सहस्त्रधारा-चामासारी मार्ग के डामरीकरण एवं सहस्त्रधारा से बगड़ाधोरण पुल तक बाईपास सड़क निर्माण की भी बात कही।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं मसूरी विधायक गणेश जोशी ने नौ करोड़ सात लाख की लागत से बनने वाले दो पुलों का शिलान्यास किया। वर्ल्ड बैंक और यूडीआरपी के सहयोग से काली रो नदी के पर करीब सात करोड़ एवं मझाड़ा में दो करोड़ 20 लाख से दो पुल बनेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2021 में तैयार इन दोनों पुलों को स्थानीय लोगों के साथ धनोल्टी एवं उत्तरकाशी जाने वाले पर्यटकों को भी फायदा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने विधायक के अनुरोध पर राजकीय उच्चतर मा. विद्यालय सरोना को इंटर कॉलेज बनाने, सहस्त्रधारा-चामासारी मोटर मार्ग के डामरीकरण तथा सहस्त्रधारा से बगड़ाधोरण पुल तक बाईपास सड़क का निर्माण करने की घोषणा की। विधायक जोशी ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। कहा कि मसूरी पेयजल योजना जैसी कई योजनाएं मुख्यमंत्री ने दी है। प्रदेश में हेली सर्विस शुरू होने से पहाड़ी जिलों के लोगों को भी इसका काफी लाभ मिलेगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, अनुज कौशल, पीडब्ल्यूडी के ईई जगमोहन सिंह चौहान, वर्ल्ड बैंक खंड की ईई रचना थपलियाल, बीडीसी धीरज थापा, समीर पुंडीर, शांति प्रसाद बिजल्वाण, नारायण सिंह राणा, अरविंद, रतन सिंह, राकेश जवाड़ी, ग्राम प्रधान नसीमा बानो आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें