फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह में 55 लाख के मादक पदार्थ बरामद करने का दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। पुलिस ने नए साल के 31 दिनों में 55 लाख के मादक पदार्थ बरामद करने का दावा किया है। नशे की तस्करी में 49 लागों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। नौ लाख की शराब बरामद कर 70 लोगों का आबकारी एक्ट में चालान किया गया।
विज्ञापन

डीआईजी अरुण मोहन जोशी के पीआरओ विपिन बहुगुणा ने मादक पदार्थों के खिलाफ एक जनवरी से 31 जनवरी तक हुई कार्रवाई का ब्यौरा जारी किया है। इस दौरान जनपद पुलिस ने चरस, स्मैक, अफीम, भांग, गांजा, नशीले कैप्सूल और इंजेक्शनों के साथ करीब 49 आरोपियों को पकड़ा था। आरोपियों के पास से 55 लाख 61 हजार 780 रुपये के मादक बरामद हुए है। इनमें से अधिकांश आरोपी पहली बार पकड़ में आए। शराब के 66 मुकदमों में 70 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें