फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: नहाते समय ताराकुंड के तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sun, 20 Aug 2023 11:09 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी

सार

पल्ली गांव के सुभ्रत सिंह (14)पुत्र सोहन सिंह व रविंद्र सिंह (15)पुत्र नरेंद्र सिंह गांव के ऊपर स्थित ताराकुंड मंदिर गए थे। इस दौरान वे ताराकुंड के तालाब में पहुंचे। दोपहर के समय दोनों तालाब में नहाने के लिए उतर गए।
विज्ञापन
तालाब में डूबने से मौत - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पौड़ी के विकासखंड थलीसैंण के पल्ली गांव के दो किशोरों की नहाते समय तालाब में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल पौड़ी में भिजवा दिया। 

विज्ञापन


रविवार को पल्ली गांव के सुभ्रत सिंह (14)पुत्र सोहन सिंह व रविंद्र सिंह (15)पुत्र नरेंद्र सिंह गांव के ऊपर स्थित ताराकुंड मंदिर गए थे। इस दौरान वे ताराकुंड के तालाब में पहुंचे। दोपहर के समय दोनों तालाब में नहाने के लिए उतर गए। इस दौरान तालाब में बरसाती पानी के तेज बहाव में डूबने से दोनों की मौत हो गई। इस बीच आस-पास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी। सूचना पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

Bus Accident: चारधाम यात्रा पूरी होने से पहले ही हो गया हादसा, पलक झपते ही काल के गाल में समा गई सात जिंदगियां
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों के शवों को परिजन घर ले गए। इसके बाद सूचना मिलने पर थाना पैठाणी पुलिस भी मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष पैठाणी वीरेंद्र रमोला ने बताया कि शवों को पुलिस ने कब्जे में लिया है। पंचनामा भरने के बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल पौड़ी में भिजवाया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें