फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल: कोसी नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एसडीआरएफ की टीम ने दोनों के शव किए बरामद

Thu, 27 Jun 2019 09:53 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतालघाट (नैनीताल)
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

कोसी नदी में डूबने से मल्ली सेटी ग्रामसभा के दो छात्रों की मौत हो गई। मंगलवार शाम अन्य बच्चों के साथ क्रिकेट खेलने के बाद दोनों कोसी में नहाने गए थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन


काफी ढूंढने पर भी जब छात्र नहीं मिले तो पुलिस ने एसडीआरएफ को इसकी जानकारी दी। एसडीआरएफ की टीम ने बुधवार को दोनों के शव कोसी नदी से बरामद किए। पोस्टमार्टम के बाद दोनों छात्रों के शव परिजनों को सौंप दिए गए।

बेतालघाट क्षेत्र के मल्ली सेटी गांव निवासी धीरज सिंह (13) पुत्र हीरा सिंह मल्ली सेटी गांव के एक स्कूल में कक्षा आठ में और गोकुल सिंह (14) पुत्र दरबारा सिंह बेतालघाट शिशु मंदिर में कक्षा 9 में पढ़ता था।  
विज्ञापन


दोनों मंगलवार शाम गांव के अन्य बच्चों के साथ क्रिकेट खेल रहे थे। इसके बाद अन्य बच्चे तो घर चले गए, लेकिन दोनों कोसी की तरफ चले गए। इनके शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। 

विज्ञापन

पुलिस ने गांव वालों की मदद से रात में ही दोनों को टार्च और मशाल की मदद से कोसी नदी में खोजने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद थानाध्यक्ष रोहिताश सिंह ने एसडीआरएफ को इसकी सूचना दी।

बुधवार को एसडीआरएफ की टीम दोनों छात्रों की खोजबीन के लिए कोसी नदी में पहुंची और दोपहर में दोनों के शव कोसी नदी से निकाल लिए। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। विधायक संजीव आर्य के आग्रह पर डीएम विनोद कुमार नेबेतालघाट में ही दोनों छात्रों का पोस्टमार्टम कराया। पटवारी प्रवीण ह्यांकी, राजेंद्र परगांई, भुवन जोशी ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

नदी किनारे नहीं लगाए गए हैं चेतावनी बोर्ड
बेतालघाट, गरमपानी और रातीघाट में बहने वाली कोसी नदी किनारे एक भी चेतावनी बोर्ड नहीं लगाए गए हैं, जबकि कोसी नदी में डूबने से कई लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों यह लापरवाही भी लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। जिस स्थान पर यह दोनों छात्र डूबे थे, वहां पर भी कोई चेतावनी बोर्ड नहीं लगा है। लोगों ने विभाग से ऐसे स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें