गदरपुर क्षेत्र से डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के समर्थन में सिरसा गए गांव धिमरी ब्लाक के दो दर्जन से अधिक अनुयायियों में से अधिकतर लोग लौट आए हैं लेकिन दो युवक नहीं लौटे हैं। सूत्रों से यह जानकारी मिलने पर कि दोनों को गोली लगी है और इनमें से एक लापता है, रविवार शाम दिनेशपुर पुलिस के साथ ग्रामीण चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं।
डेरा अनुयायियों का जत्था 23 अगस्त को यहां से रवाना हुआ था। एक अनुयायी ने बताया कि उन्हें डेरे से बुलावा आया था। उन्हें यह बताया गया था कि गुरुजी को सजा होने वाली है, लिहाजा सभी लोग डेरा मुख्यालय आ जाएं। उन्हें डेरे के आदेश का पालन करने के निर्देश दिए गए थे।