फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून : स्मैक के साथ हरियाणवी महिला मॉडल समेत दो गिरफ्तार, केस

Fri, 11 Jun 2021 10:08 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विकासनगर कोतवाली पुलिस ने हरियाणवी महिला मॉडल समेत दो लोगों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चौकी प्रभारी हरबर्टपुर एसआई प्रमोद कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने प्रवीण राणा, शिवानी यादव को 12 ग्राम स्मैक और तस्करी के लिए प्रयोग की जा रही कार सहित गिरफ्तार किया।

आरोपी प्रवीण राणा निवासी शाहपुर थाना देहात जनपद सहारनपुर उत्तर यूपी हाल निवासी फ्लैट नंबर 5 सी, एमडीडीए कॉलोनी निकट आईएसबीटी थाना पटेलनगर और शिवानी यादव निवासी फ्लैट नंबर 5 सी एमडीडीए कॉलोनी निकट आईएसबीटी थाना पटेलनगर की रहने वाले हैं।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि स्मैक मिर्जापुर से लेकर आए हैं। प्रवीण बागों की ठेकेदारी करता है, जबकि शिवानी हरियाणा में मॉडलिंग करती है। दोनों स्मैक पीने के आदी हैं, लेकिन लॉकडाउन में खर्चा न होने के कारण स्मैक बेचकर अपना खर्चा चला रहे हैं।

कोतवाल प्रदीप बिष्ट ने बताया कि तस्करों के नेटवर्क की जानकारी की जा रही है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम में सिपाही विजय, राजवीर, नवीन कोहली, जितेंद्र कुमार आदि शामिल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें