फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मोबाइल छीनकर भागे दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में राहगीर से मारपीट कर मोबाइल छीनने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छीना गया मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए उन्होंने स्नैचिंग की थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, 25 सितंबर की शाम माजरा निवासी दानिश सब्जी मंडी से पैदल घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उनके साथ मारपीट की और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। शिकायत पर पटेलनगर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास शुरू किए गए।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 26 सितंबर को पटेलनगर क्षेत्र से मोहम्मद आरिफ (29) और मोहम्मद फारूक (28), दोनों निवासी ब्राह्मणवाला, को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं। नशे की जरूरत पूरी करने के लिए उन्होंने मोबाइल छीना था। दोनों मोबाइल बेचने की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें