सुबह से जैसे ही ब्लू टिक हटे हुए मिले तो इन सभी के ट्वीटर अकाउंट को लेकर चर्चा होती रही। हालांकि बाद में पता चला कि अब ट्वीटर केवल उन्हीं को ब्लू टिक देगा जो कि 900 रुपये प्रतिमाह खर्च करेंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष का ब्लू टिक बरकरार
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का ब्लू टिक बरकरार है। माना जा रहा है कि उन्होंने ट्वीटर का सब्सक्रिप्शन प्लान ले लिया है। इस वजह से कंपनी ने उनका ब्लू टिक नहीं हटाया।