फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अनियंत्रित होकर सीएससी केंद्र में घुसा ट्रक, दो की जान बची

Tue, 13 Oct 2026 07:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
- धर्मावाला चौक पर दुकान के शीशे तोड़कर भीतर घुसा वाहन, केंद्र में रखा फर्नीचर बना रुकने की वजह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के धर्मावाला चौक पर मंगलवार सुबह करीब पांच बजे एक अनियंत्रित ट्रक सीएससी केंद्र के शीशे को तोड़ते हुए भीतर घुस गया। ट्रक की टक्कर से केंद्र में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय केंद्र में संचालक समेत दो लोग मौजूद थे। गनीमत रही कि दोनों बाल-बाल बच गए और कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि ट्रक दर्रारीट से धर्मावाला की ओर आ रहा था। धर्मावाला चौक के पास ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधे सीएससी केंद्र के अंदर घुस गया। केंद्र में रखे फर्नीचर से टकराने के बाद ट्रक रुक गया। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के शामली जिले के थाना भवन के इस्लामपुर बैशाखी गांव निवासी ट्रक चालक आसिफ का कहना है कि उसे नींद की झपकी आ गई थी। इसके कारण वाहन अनियंत्रित हुआ। ट्रक को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया है। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक, सीसीटीवी कैमरा की फुटेज देखकर घटना की जांच की जा रही है। शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें