दुर्घटना में वाहन चालक उम्मेद सिंह (42) पुत्र धोकर सिंह निवासी गैरी रमोली पट्टी, सोहन सिंह रावत (35) पुत्र प्यार सिंह, कन्हैया सिंह रांगड़ (33) पुत्र साहब सिंह दोनों निवासी भैंगा की मौके पर मौत हो गई।
गहरी खाई और घना अंधेरा होने के कारण पुलिस और 108 ने दो घंटे की मशक्कत के बाद मृतकों को खाई से बाहर निकाला। जिला अस्पताल बौराड़ी में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने मृतकों का शव परिजनों को सौंप दिया है।
दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पा रहा है। प्रतापनगर के विधायक विजय सिंह पंवार, पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी और राकेश राणा ने दुर्घटना में मृत लोगों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है।