शुक्रवार को उत्तराखंड के सीएम पद पर त्रिवेंद्र सिंह रावत के नाम पर मुहर लग गई। इसके बाद वे सभी विधायकों के साथ राज्यपाल डॉ के के पॉल से मिलने राजभवन पहुंचे। वहां उन्होंने राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया।
इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें मुख्यमंत्री नियुक्त किया। शनिवार को परेड मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी और अमित शाह की मौजूदगी में रावत उत्तराखंड के नवें मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।