फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा आज, दूनवासी कहेंगे मां तुझे प्रणाम...

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अमर उजाला की ओर से बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। अमर उजाला कार्यालय पटेलनगर से मुख्य अतिथि मेयर सुनील उनियाल गामा और दून डिफेंस करियर प्वाइंट के निदेशक जेपी नौटियाल तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन

यात्रा ईसी रोड स्थित मंगला देवी इंटर कॉलेज के परिसर में पहुंचेंगी। यहां शहर के सभी विधायक यात्रा का स्वागत करेंगे। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में देश की आजादी के मतवालों को याद किया जाएगा। यहां स्वतंत्रता का जश्न मनाने के साथ ही यात्रा का समापन होगा। कोई भी व्यक्ति अपने दोपहिया वाहन के साथ यात्रा में शामिल हो सकता है।
यह रहेगा तिरंगा यात्रा का रूट
तिरंगा यात्रा अमर उजाला कार्यालय पटेलनगर से शुरू होगी। यहां से यात्रा कारगी चौक, रिस्पना तिराहा, आराघर से ईसी रोड, सर्वे चौक होते हुए मंगला देवी इंटर कॉलेज परिसर में पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें