फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में जज बने शुभम व सुरभि सम्मानित

विज्ञापन
शुभम और सुरभि को सम्मानित करते लॉ कॉलेज के शिक्षक।
विज्ञापन
देहरादून। उत्तर प्रदेश में जज बने शुभम व सुरभि सिंघानिया का मंगलवार को उत्तरांचल विश्वविद्यालय के लॉ कॉलेज में स्वागत कर सम्मानित किया गया। दोनों ने इसी कॉलेज से वर्ष 2018 के पासआउट किया था। इसके बाद यूपी न्यायिक सेवा 2018 में सफल हुए।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के चांसलर जितेंद्र जोशी ने दोनों पूर्व छात्रों का स्वागत कर स्मृति चिह्न भेंट किया। चांसलर जितेंद्र जोशी ने कहा कि दून के छात्रों का न्यायिक सेवा की ओर रुझान बढ़ा है। लॉ कॉलेज के 33 छात्र न्यायिक अधिकारी बन चुके हैं। लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश बहुगुणा ने कहा कि शुभम व सुरभि ने बिना किसी कोचिंग के यहां से पासआउट हुए थे। इस दौरान सुरभि और शुभम ने लॉ कॉलेज के छात्रों को प्रारंभिक, मुख्य व साक्षात्कार में सफलता के टिप्स दिए। इस अवसर पर वाइस चांसलर प्रो. एनके जोशी, अनिल सिंघानिया, बबीता सिंघानिया, गणेश सिंघानिया, नूपुर गोयल, डॉ. अनिल दीक्षित, डॉ. जितेंद्र सिंह, वी. भुवनेश्वरी, डॉ. संगीत सिरोहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें