फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: महापरिनिर्वाण दिवस पर डॉ. आंबेडकर को किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


देहरादून। भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार को भारत रत्न डॉ. बीआर आंबेडकर की पुण्यतिथि महापरिनिर्वाण दिवस पर नमन किया गया। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष सांसद महेंद्र भट्ट ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

भट्ट ने कहा कि महापरिनिर्वाण दिवस पर आज प्रदेशभर में कार्यकर्ताओं की ओर से डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के योगदान को स्मरण किया गया। उनकी दूरदर्शी सोच, न्याय और समानता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता तथा सांविधानिक मूल्यों ने भारत की विकास यात्रा को दिशा दी है। उनके सृजित संविधान की छत्रछाया में आज देश में लोकतंत्र पुष्पलवित हो रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, टिहरी सांसद महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी राजेंद्र नेगी, दायित्वधारी सुभाष बड़थ्वाल समेत बड़ी संख्या में प्रदेश पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें