फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सांसद खेल महोत्सव का दूसरा चरण हुआ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- मिनी स्टेडियम शंकरपुर सहसपुर में हुआ आयोजन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल की ओर से मिनी स्टेडियम शंकरपुर सहसपुर में सांसद खेल महोत्सव के दूसरे चरण में विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
प्रतियोगिता का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक सहसपुर सहदेव सिंह पुंडीर और सिद्धार्थ बंसल ने किया। खेल महोत्सव में कबड्डी, वालीबॉल, एथलेटिक्स, 100 व 400 मीटर, खो-खो व पारंपरिक खेल पिट्ठू में लगभग 450 खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। उद्घाटन समारोह के अवसर पर मंत्री जोशी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

मंत्री जोशी ने कहा कि खेल व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने इसके लिए सांसद नरेश बंसल को बधाई दी। कहा कि खेल भावना से ओत-प्रोत होकर युवा अपने जीवन में अनुशासन और टीम भावना को अपनाएं। विधायक सहदेव पुंडीर ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव केवल प्रतियोगिता नहीं बल्कि यह युवाओं के भीतर नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और खेल कौशल को निखारने का अवसर है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता संयोजक के रूप में परियोजना निदेशक डीआरडीए विक्रम सिंह, युवा कल्याण विभाग देहरादून के जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद चंद्र पांडेय, जिला खेल विभाग निधि बिंजोला, खंड विकास अधिकारी मुन्नी शाह, खंड शिक्षा अधिकारी कुंदन सिंह, सहसपुर एवं समस्त क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें