फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: केदारकांठा आरोहण के बाद लौट रहे राजस्थान के छह ट्रैकर्स रास्ता भटके, सुरक्षित रेस्क्यू कर लाया गया

Fri, 16 May 2025 02:47 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

राजस्थान के छह ट्रैकर्स ट्रेकिंग एजेंसी के गाइड के साथ केदाराकांठा के आरोहण के लिए रवाना हुए थे। सफल आरोहण से लौटेते समय ट्रैकर्स रास्ता भटक गए।
विज्ञापन
ट्रैकर्स - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारकांठा आरोहण के बाद लौट रहे राजस्थान के छह ट्रैकर्स रास्ता भटक गए थे। सूचना मिलने पर मोरी थाना पुलिस और वन विभाग की टीम ने ट्रैक पर खोज-बचाव अभियान चलाकर ट्रैकर्स को सुरक्षित सांकरी पहुंचाया। यह ट्रैकर्स बीते बुधवार को केदाराकांठा के लिए रवाना हुए थ और बृहस्पतिवार सुबह सफल आरोहण के बाद बेस कैंप वापस लौट रहे थे।

विज्ञापन


मोरी थानाध्यक्ष रणवीर चौहान ने बताया कि बीते बुधवार को राजस्थान के छह ट्रैकर्स ट्रेकिंग एजेंसी के गाइड के साथ केदाराकांठा के आरोहण के लिए रवाना हुए थे। बृहस्पतिवार को सुबह चार बजे सफल आरोहण किया और बेस कैंप के लौटे।

जुड्डोताल के समीप  गाइड आगे निकल गया और यह लोग कुछ देर के लिए रूक गए थे। लेकिन उसके बाद रास्ते की सही जानकारी न होने के कारण ट्रैकर्स जंगल में रास्ता भटक गए। किसी तरह उनके मोबाइल से कंट्रोल रूम में सूचना दी गई।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Haridwar Crime: लापता चार साल की मासूम की हत्या, मनसा देवी मंदिर टनल के पास मिला एक कोने में पड़ा मिला शव
विज्ञापन


उसके बाद मोरी पुलिस और वन विभाग की टीम ट्रैकर्स के खोज-बचाव के लिए रवाना हुई। बीते बृहस्पतिवार को पूरे दिन चले खोज अभियान के बाद 6 लोग सुरक्षित जुड्डोताल के समीप मिले। उसके बाद उन्हें टीम ने सांकरी पहुंचाया। चौहान ने बताया कि सभी ट्रैकर्स सुरक्षित और स्वास्थ हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें