फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: डोडीताल ट्रैक पर गए पूर्वी दिल्ली निवासी ट्रेकर की मौत, बिना गाइड के गया था दस सदस्यीय दल

Sat, 06 Jun 2026 11:24 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

डोडीताल ट्रैक पर गए पूर्वी दिल्ली निवासी ट्रेकर की मौत, हो गई। दस सदस्यीय दल बिना गाइड के ट्रैक पर गया था। हादसे के बाद से प्रशासन की पर्यटन व ट्रेकिंग एसओपी पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
उत्तरकाशी (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशी डोडीताल ट्रैक पर अपने परिवार और अन्य सदस्यों के साथ गए पूर्वी दिल्ली निवासी एक ट्रेकर की मौत हो गई। उसके साथ के लोग खच्चर के जरिए शव को अगोड़ा लाए और उसके बाद दिल्ली ले गए। जानकारी के अनुसार यह दल बिना गाइड और स्थानीय सपोर्ट के ही ट्रैक पर गए थे।

दयारा के बाद डोडीताल ट्रैक पर हुई इस घटना ने एक बार फिर जिला प्रशासन की पर्यटन व ट्रेकिंग एसओपी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार सौमिक विश्वास निवासी पूर्वी दिल्ली अपने पत्नी बच्चों सहित दस सदस्यीय दल के साथ बृहस्पतिवार को अगोड़ा से करीब 15 किमी लंबे डोडीताल ट्रैक पर गए थे। उस रात्रि को सभी लोग बेवरा नामक स्थान में रुके थे। शुक्रवार को वह डोडीताल पहुंचे।

विज्ञापन


बिना गाइड और लोकल सपोर्ट के गए थे ट्रैक पर
वहां पर सौमिक की अचानक तवीयत खराब हो गई। साथ के लोग खच्चर से बीमार सौमिक को लेकर अगोड़ा के लिए रवाना हुए। करीब पांच किमी दूर मांझी के समीप सौमिक ने दम तोड़ दिया। उसके बाद शव अगोड़ा गांव पहुंचने के बाद परिजन उसे लेकर दिल्ली रवाना हो गए।

स्थानीय निवासियों के अनुसार यह लोग बिना गाइड और लोकल सपोर्ट के ट्रैक पर गए थे। जिससे फिर एसओपी के क्रियान्वयन पर सवाल खडे हो गए हैं। अगोड़ा में वन विभाग ने कोई चेकपोस्ट डोडीताल ट्रैक के लिए नहीं बनाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दयारा घटना के बावजूद नियमों का पालन विभागों क़ी ओर से नहीं हो रहा है।

ये भी पढे़ं...Haridwar Bus Fire: हरिद्वार में यात्री बस में लगी भीषण आग, देखते ही देखते बनी आग का गोला; दूर तक दिखीं लपटें

रेंज अधिकारी बाड़ाहाट मुकेश रतूड़ी ने बताया कि पूर्वी दिल्ली निवासी ट्रेकर सौमिक विश्वास को मृत अवस्था में अगोड़ा लाया गया था। उसके बाद उसके परिजन शव को लेकर दिल्ली रवाना हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें