फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड ः पहाड़ से मैदान तक बस में सफर हुआ मंहगा, किराए की नई दरें लागू

Sun, 23 Feb 2020 11:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • शनिवार मध्य रात्रि से किराये की नई दरें लागू, परिवहन निगम ने जारी किए आदेश
विज्ञापन
उत्तराखंड रोडवेज बस - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक बसों में सफर करना अब महंगा हो गया है। राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) की ओर से किराया बढ़ाने के आदेश के बाद शनिवार को उत्तराखंड परिवहन निगम ने इसे लागू कर दिया है।

विज्ञापन


रोडवेज की बसों में शनिवार मध्य रात्रि से बढ़ा किराया लागू कर दिया है। आदेश के मुताबिक रोडवेज की साधारण बसों में मैदानी क्षेत्र में यात्रियों को एक रुपये 26 पैसे प्रति किलोमीटर और पर्वतीय क्षेत्रों में एक रुपये 80 पैसे प्रति किलोमीटर से ज्यादा किराया देना होगा।

विज्ञापन

एसी व जनरथ में भी बढ़ा किराया

एसी व जनरथ में मैदानी क्षेत्रों में 1.575 रुपये, पर्वतीय क्षेत्र में 2.25 रुपये प्रति किमी की दर से किराया देना होगा। वातानुकुलित 2गुना2 सीटिंग लेआउट में मैदानी क्षेत्रों में 2.394 रुपये व पर्वतीय क्षेत्र में 3.42 रुपये प्रति किमी की दर से किराया वसूला जाएगा।

सुपर लग्जरी कोच व वोल्वो में पर्वतीय क्षेत्र में 3.465 रुपये व मैदानी क्षेत्र में 3.465 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से किराया चुकाना पड़ेगा। हालांकि इस संबंध में रोडवेजकर्मियों का कहना है कि सॉफ्टवेयर अपडेट न होने से देर रात पुरानी दरें लागू थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें