फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जून से खुलेगी फूलों की घाटी, निगरानी के लिए वन विभाग ने लगाए छह ट्रैप कैमरे

Thu, 30 May 2019 08:26 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
विज्ञापन
फूलों की घाटी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विश्व धरोहर फूलों की घाटी एक जून से पर्यटकों के लिए खुल जाएगी। वन विभाग ने इस बार ट्रैप कैमरों से वन्य जीव तस्करों पर नजर रखने की योजना बनाई है। इसके लिए विभाग ने फूलों की घाटी में छह ट्रैप लगाए हैं। इसके अलावा इन कैमरों से दुर्लभ प्रजाति के जीवों पर भी नजर रहेगी।

विज्ञापन


फूलों की घाटी में वन्य जीव तस्करी को लेकर विभाग सतर्क हो गया है। फूलों की घाटी के वन क्षेत्राधिकारी बृजमोहन भारती ने बताया कि इन दिनों घाटी में दो फीट बर्फ जमी है। इस दौरान घाटी में दुर्लभ प्रजाति के जीव दिखाई देते हैं, जिससे वन्य जीव तस्करों का खतरा बढ़ जाता है। इन तस्करों पर नजर रखने के लिए नियमित गश्त के साथ घाटी में 6 ट्रैप कैमरे भी लगाए गए हैं। इन कैमरों की बराबर मॉनीटरिंग की जाएगी।

वहीं इस बार फूलों की घाटी जाने के लिए पर्यटकों की संख्या निर्धारित की जाएगी। वन विभाग की अनुमति के बाद ही पर्यटक घाटी की यात्रा कर सकेंगे। इकोलॉजी सेंसिटिव जोन होने के कारण एक समय में कितने पर्यटक जाएंगे, इनकी संख्या भी वन विभाग ही तय करेगा। पर्यटन विभाग की ओर से फूलों की घाटी जाने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्थानीय प्रशासन को निर्देश जारी किए गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें