एक से अधिक बार एक ही चालक होने पर हमेशा के लिए रद्द होगा लाइसेंस
परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मांगी गई जानकारी में अगर एक से अधिक बार एक ही चालक चालान कटने के दौरान मिलता है, तो हमेशा के लिए उसका लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। इसके अलावा जुर्माना भी लगाया जाएगा। इसके अलावा कार के चालान समय से न भरने के लिए स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। इनमें से जो भी चालान 90 दिनों से अधिक समय के हैं उन्हें कोर्ट भेजा जाएगा। विशेष परिस्थितियों में गाड़ी भी सीज की जा सकती है।
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: वीरान गांवों में फिर आई बहार, युवा लौट रहे घर-द्वार, 25 से 35 आयु वर्ग के 43% ने किया रिवर्स पलायन
आज कार के मालिक पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन को नोटिस भेजा जा रहा है। उनसे चालक का लाइसेंस जमा करवाकर कार्रवाई की जाएगी। -संदीप सैनी, संभागीय परिवहन अधिकारी, देहरादून।