फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: रोडवेज के चार डिपो के विलय पर मंत्री नाराज, 24 घंटे भी अस्तित्व में नहीं रह पाया एकीकरण का फैसला

Wed, 06 Apr 2022 03:31 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

परिवहन निगम ने घाटे पर काबू करने के लिए चार डिपो का एकीकरण कर दिया था। मंत्री ने बिना संज्ञान में लाए फैसले पर आपत्ति जताते हुए इस पर रोक लगा दी। 
विज्ञापन
रोडवेज की बसें (प्रतीाकत्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवहन निगम में चार डिपो के एकीकरण का फैसला 24 घंटे भी अस्तित्व में नहीं रह पाया। निगम के आदेश से नाराज होकर परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने इसे स्थगित कर दिया। उन्होंने मामले में मुख्य सचिव से भी बात की है। दरअसल, परिवहन निगम को घाटे से उबारने के लिए लगातार कोई न कोई नए प्रयोग किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


इसी के तहत सोमवार को परिवहन निगम की एमडी ने रानीखेत डिपो को भवाली डिपो में, काशीपुर को रामनगर में, श्रीनगर को ऋषिकेश में और रुड़की को हरिद्वार डिपो में विलय करने का आदेश जारी किया था। इसके साथ ही विलय होने वाली डिपो की सभी बसें, पूरा स्टाफ भी संबंधित डिपो का हिस्सा बना दिया गया था।

 मीडिया में खबरें आने के बाद जब परिवहन मंत्री चंदन रामदास को इसकी जानकारी मिली तो वह नाराज हो गए। उनका कहना था कि उनके संज्ञान में लाए बिना ही परिवहन निगम ने यह फैसला लिया है। उन्होंने तत्काल इस आदेश को स्थगित करने के आदेश जारी कर दिए। साथ ही उन्होंने मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू से भी इस मामले पर बातचीत की और बिना संज्ञान में लाए निर्णय लेने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

 

परिषद ने भी जताया रोष 

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश महामंत्री दिनेश पंत की अगुवाई में परिवहन मंत्री से मिला। उन्होंने निगम प्रबंधन के डिपो के एकीकरण के फैसले पर मंत्री के सामने रोष जताया। उन्होंने मांग की कि इस फैसले को तत्काल स्थगित किया जाए। इस पर परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने कहा कि वह पहले ही इस आदेश को निरस्त कर चुके हैं। इस पर परिषद ने उनका आभार जताया। 
 

ये भी पढ़ें...फर्जीवाड़ा:  नौकरी सरकारी हो तो चपरासी बनने से भी गुरेज नहीं, मैनेजर ने बेटे को तो चेयरमैन ने बहू की करवाई पदों पर भर्ती

विज्ञापन

यूनियन ने भी जताई आपत्ति

उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने भी प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह भगत के नेतृत्व में परिवहन मंत्री चंदन रामदास से मुलाकात की। उन्होंने जहां वेतन भुगतान का मामला उनके सामने रखा तो वहीं, चार डिपो का एकीकरण करने पर आपत्ति भी जताई। परिवहन मंत्री ने बताया कि एक माह का वेतन जल्द जारी हो जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि एकीककरण के आदेश पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। यूनियन ने कई और मांगें मंत्री के सामने रखी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें