फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब मॉडलिंग करने उतरे किन्नर तो थम गई सबके दिलों की धड़कन, तस्वीरें...

Wed, 26 Apr 2017 12:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
जब किन्नर मॉडलिंग करने उतरें तो सबके दिलों की धड़कन थम गई। फोटोशूट के दौरान उनका कॉन्फिडेंस देखने लायक था। ट्रांसजेंडर दिवस पर आयोजित समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। फैशन शो और नृत्य के जरिये किन्नरों ने खूब रंग जमाया। 
विज्ञापन

2 of 5
अंग्रेजी, हिंदी, गढ़वाली, राजस्थानी, भोजपुरी, कुमाऊंनी, गोरखाली, जौनसारी, पंजाबी गीतों पर जमकर धमाल मचाया गया। सबने गम, तकलीफों को भुलाकर जमकर मस्ती की। 
विज्ञापन

3 of 5
डेजी, शबनम, जोया, शमीम, राखी, गीता, हेमा, नंदिता, तरंग, रेखा, तब्बसुम, रीटा ने शानदार नृत्य पेश किया। इस दौरान किन्नरों ने अपने मानवाधिकारों के लिए रचनात्मक संघर्ष का एलान किया। 

4 of 5
समारोह में किन्नरों ने एक-दूसरे के सुख-दुख पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि अब तक हमारी उपेक्षा हुई है। राजपुर मार्ग स्थित एक होटल में प्रायोजन कल्याण समिति की ओर से आयोजित समारोह में प्रदेश भर के किन्नर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उन्होंने खुद की तरक्की और अधिकारों के लिए मांग पत्र तैयार किया। समारोह में व्यक्तिगत और सामूहिक जीवन के हर पहलू पर चर्चा हुई। पैनल डिस्क्शन पर सामाजिक, आर्थिक विषयों के साथ ही स्वास्थ्य संबंधी मसलों पर भी चर्चा हुई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें