फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP ने जिन्हें बनाया उत्तराखंड का मुखिया उनपर लगे हैं ये गंभीर आरोप

Wed, 26 Apr 2017 11:58 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
1 of 6
त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : google
उत्तराखंड में भाजपा ने त्रिवेंद्र सिंह रावत को मुखिया की कुर्सी सौंपी, लेकिन क्या आप जानते हैं उन पर ये गंभीर आरोप लगे हैं। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
नैनीताल हाईकोर्ट ने हटा दिया राष्ट्रपति शासन - फोटो : PTI
हाई प्रोफाइल ढैंचा बीज घोटाले को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इतना ही नहीं उत्तराखंड हाईकोर्ट पर मुकदमा भी चल रहा है। सोमवार को हाइकोर्ट ने याचिकाकर्ता को तीन सप्ताह के भीतर प्रतिशपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया। मामले की अगली सुनवाई अब 12 जून को होगी। इस मामले की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति वीके बिष्ट एवं न्यायमूर्ति सर्वेश कुमार गुप्ता की खंडपीठ ने याचिकाकर्ता को प्रतिशपथ पत्र दाखिल करने के निर्देश दिया।
 
विज्ञापन

3 of 6
fd - फोटो : getty images
याचिकाकर्ता के मुताबिक वर्ष 2005-06 में उत्तराखंड में खरीफ की फसल को बढ़ावा देने के लिए ढैंचा बीज वितरण की योजना बनाई गई थी। नौ फरवरी 2010 को तत्कालीन कृषि निदेशक ने योजना को कार्यान्वित करने के लिए निर्देश जारी किए थे।

4 of 6
- फोटो : amar ujala
उसी दिन हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, देहरादून और चंपावत में 14,900 क्विंटल बीज को जरूरत जाहिर करते हुए निविदाएं आमंत्रित की गईं। कहा गया कि निविदाएं भी 60 प्रतिशत अधिक दरों पर करवाई गईं और आपूर्ति भी अधिक हुई।
 
विज्ञापन

5 of 6
25 फरवरी 2010 को बिना निविदा प्रक्रिया अपनाए एक निजी संस्था निधि सीड्स को ठेका दे दिया। 2013 में इस मामले की जांच के लिए त्रिपाठी आयोग का गठन किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
त्रिवेंद्र सिंह - फोटो : AmarUjala
याची के मुताबिक त्रिपाठी जांच आयोग की रिपोर्ट में भी आरोपों को सही ठहराया गया और भाजपा सरकार में तत्कालीन कृषि मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कृषि सचिव ओमप्रकाश और कृषि निदेशक मदन लाल को जिम्मेदार ठहराया गया। याची के मुताबिक इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें