फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में कई चौकी प्रभारियों समेत 14 दारोगा बदले

Sun, 16 Apr 2017 10:23 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
police Demo pic - फोटो : google
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वीटी अग्रवाल ने कई चौकी प्रभारियों समेत 14 दारोगाओं के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया है। लक्खीबाग चौकी प्रभारी मनोहर रावत को ट्रैफिक संचालन में विफल होने पर थाना ऋषिकेश भेजा है। उनके स्थान पर अनिल चौहान को तैनात किया है।
विज्ञापन


एसएसपी ने हाल ही में यातायात संचालन में कोताही और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए कई चौकी प्रभारियों को चेतावनी दी थी। समयावधि में स्थिति न सुधरने पर कई चौकी प्रभारियों को हटा दिया गया है। एसआईएस शाखा में तैनात उप निरीक्षक योगेश सिंह को ऋषिकेश कोतवाली का एसएसआई बनाया है।

उप निरीक्षक संदीप कुमार को चौकी प्रभारी जाखन, रफत अली को चौकी प्रभारी नाला पानी चौकी, जाखन से हटाए गए दारोगा मुकेश डिमरी को मसूरी, ऋषिकेश कोतवाली के एसएसआई कमलेश कुमार को नेहरू कॉलोनी चौकी प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन


दारोगा अमन चड्ढा को चौकी प्रभारी हरिपुर कलां, ब्रजपाल एवं रमेश जयाडा को थाना बसंत विहार, सुनील नेगी को प्रेमनगर, शमशेर सिंह को थाना विकासनगर, प्रताप सिंह ने थाना रानी पोखरी भेजा है। दारोगा मनोज नैनवाल को चौकी प्रभारी पंडितवाडी की जिम्मेदारी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें