उच्च शिक्षा विभाग द्वारा पूर्व में बनाई तबादला सूची लगभग जस की तस जारी हो गई है। विभाग की अपर सचिव राधिका झा जाते-जाते सूची में काट-छांट कर उसे छोटा कर गई थीं लेकिन कोर्ट के डर और सिफारिशी तबादलों के दबाव में रातों रात सूची फिर लंबी हो गई। प्राचार्य व शिक्षकों को मिलाकर कुल 77 तबादले किए गए हैं।
उच्च शिक्षा मंत्री इंदिरा हृदयेश ने सहयोगी मंत्रियों व अधिकारियों की सिफारिश पर सहमति जताते हुए शुक्रवार को तबादलों की सूची जारी करने के निर्देश दिए।
हालांकि मंत्री ने उन सिफारिशी तबादलों को रोक दिया है जो विशेष परिस्थितियों में एक या दो साल पहले हुए थे।
19 एसोसिएट प्रोफेसर बने प्रिंसिपल
एसोसिएट प्रोफेसर से पदोन्नति पाकर प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्राचार्य बनने वालों की संख्या 19 है। जबकि तबादला सूची में 16 नाम अवस्थित राजकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों एवं प्रवक्ताओं के हैं।
आगे की तबादला सूची के लिए अगली स्लाइड पर जाएं।
राजकीय महाविद्यालयों की सूची
विभाग ने डॉ. सुबोध कुमार श्रीवास्तव प्रवक्ता भौतिकी का तबादले का आदेश अलग से निकाला है। उन्हें प्रशासनिक आधार पर राजकीय महाविद्यालय नैनीडांडा से राजकीय महाविद्यालय मानिला में प्रवक्ता भौतिकी के रिक्त पद पर किया गया है।
आगे की तबादला सूची के लिए अगली स्लाइड पर जाएं।
इन 36 तबादलों में कोई फेरबदल नहीं
विभाग ने कोर्ट से आदेश वाले सभी 36 तबादलों को मंजूरी दे दी है। तबादला सूची में पांच नाम प्राचार्य, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के रिक्त पदों पर विभागीय पदोन्नति के आधार पर शामिल हैं।
आगे की तबादला सूची के लिए अगली स्लाइड पर जाएं।
15 दिन के भीतर करना होगा ज्वाइन
शासन ने जिनकी तबादला किया है उन्हें 15 दिनों के भीतर नए स्थान पर ज्वाइन करना होगा। शासन इस बार तबादलों पर अमल के लिए सख्ती करने के मूड में है। आदेशों की अवहेलना करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात कही गई है।