सिंचाई विभाग में 14 अधिशासी अभियंताओं (ईई) समेत 250 कर्मचारियों और अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। अपर सचिव किशननाथ ने तबादला आदेश जारी करते हुए निर्देश दिया है कि संबंधित ईई प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किए बिना उपलब्ध वरिष्ठतम दूसरे अधिकारी को तीन दिन के भीतर कार्यभार सौंप देंगे।
इसके बाद उन्हें नए तैनातीस्थल पर पदग्रहण करना होगा। तबादला किए गए कार्मिकों में ईई के अलावा सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, प्रशासनिक अधिकारी, मुख्य सहायक, कनिष्ठ सहायक, मेट, जिलेदार आदि शामिल हैं।
सिंचाई खंड देहरादून के ईई सुनील कुमार को दुगड्डा भेजा गया है, उनकी जगह अवस्थापना खंड टिहरी के ईई राकेश तिवारी लेंगे।