शिक्षा विभाग में कुछ जनपदों के मुख्य शिक्षा और जिला शिक्षा अधिकारियों के तबादलों की तैयारी है। विभाग की ओर से इसके लिए शिक्षा मंत्री का अनुमोदन लिया जा रहा है। इस सूची में लगभग 40 अधिकारी बताए गए हैं, जो इधर से उधर हो सकते हैं।
शिक्षा विभाग में कुछ जिलों में अधिकारी लंबे समय से जमे हैं। इन अधिकारियों को अब एक जिले से दूसरे जिले में भेजा जा सकता है। वहीं, कुछ को शिक्षा निदेशालय में तैनाती दी जा सकती है। सूत्रों की मानें तो शासन में इन अधिकारियों की सूची करीब फाइनल हो चुकी है। जिसे अनुमोदन के लिए शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के पास भेजा गया है।
विभाग में तबादलों की इस सुगबुगाहट से विभागीय अधिकारियों में भी खलबली मची है। अपर मुख्य सचिव डा. रणवीर सिंह ने कहा कि विभागीय अधिकारियों के तबादलों में अभी कुछ समय लगेगा।
बोले मंत्री
शिक्षा विभाग में लंबे समय से जमे अधिकारियों के तबादले किए जाने हैं, विभाग की ओर से इस पर काम किया जा रहा है।
-मंत्री प्रसाद नैथानी शिक्षा मंत्री