फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री नवप्रभात के इकलौते बेटे की हार्ट अटैक से मौत

Tue, 30 Aug 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
डेड बॉडी को एंबुलेंस से मंत्री के ईसी रोड स्थित निवास पर ले जाया गया। - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री नवप्रभात के इकलौते पुत्र बंकिम (32 वर्ष) की मंगलवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। जाखन स्थित आवास पर दोपहर उल्टी की शिकायत पर उनकी पत्नी उन्हें ईसी रोड स्थित एसके मेमोरियल अस्पताल लेकर आईं। डॉ. अजय खन्ना ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। कैबिनेट मंत्री के पुत्र के निधन की खबर लगते ही बड़ी संख्या में लोगों ने अस्पताल पहुंचकर शोक जताया।
विज्ञापन


अस्पताल के डॉ. अजय खन्ना ने बताया कि बंकिम का ईसीजी किया गया, जो फ्लैट आया। इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखकर शॉक दिए गए, लेकिन उनकी धड़कन नहीं लौटी। बंकिम के निधन की खबर मिलते ही। कैबिनेट मंत्री प्रीतम सिंह, विधायक विजयपाल सजवाण, विधायक राजकुमार, पूर्व विधायक और भाजपा नेता उमेश शर्मा काऊ, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान समेत कई लोग अस्पताल पहुंचे। अस्पताल से शव को नवप्रभात के विकासनगर स्थित पैतृक निवास पर ले जाया गया।  
 
राज्यपाल ने शोक जताया
कैबिनेट मंत्री नवप्रभात के पुत्र के निधन पर राज्यपाल डॉ. केके पाल ने शोक जताया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को इस वेदना को सहन करने की शक्ति और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा कांग्रेस परिवार उनके साथ है। उन्होंने बताया कि तीन दिन तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है।

विधानसभा उपाध्यक्ष अनुसूईया प्रसाद मैखुरी, स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रीतम सिंह, पर्यटन मंत्री दिनेश धनै, वन एवं खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल, शहरी विकास एवं पशुपालन मंत्री प्रीतम सिंह पंवार ने भी घटना पर दुख जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें