कोहरे से कई ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है। इसके चलते लंबी दूरी की कई ट्रेनें घंटों की देरी रुड़की पहुंची। वहीं, सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर को रद्द कर दिया गया। ट्रेनें लेट होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
रेलवे अफसरों के मुताबिक हरिद्वार से पुरी जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस दो घंटे 30 मिनट की देरी से रुड़की रेलवे स्टेशन पर पहुंची, जबकि जम्मूतवी-कोलकाता दो घंटे तीस मिनट के देरी से पहुंची।
अमृतसर से हावड़ा जाने वाली हावड़ा मेल आठ घंटे की देरी से रुड़की पहुंची। कोहरे का असर हरिहर एक्सप्रेस पर भी पड़ा। अफसरों के मुताबिक बरौनी से अंबाला कैं ट जाने वाली हरिहर एक्सप्रेस आठ घंटे की देरी से रुड़की स्टेशन पहुंची।