इस कोच में 64 सीटें हैं। इसके साथ ही सप्ताह में बुधवार व शनिवार को हावड़ा के लिए चलने वाली उपासना एक्सप्रेस में हरिद्वार से अतिरिक्त कोच की व्यवस्था की गई है। छठ पूजा को लेकर उपासना एक्सप्रेस में सबसे ज्यादा वेटिंग है। इसके साथ ही राप्ती गंगा, जनता व दून एक्सप्रेस भी 20 नवंबर तक सीट उपलब्ध नहीं है।
त्योहारों के चलते ट्रेनों में भीड़ बढ़ रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने नंदा देवी और उपासना एक्सप्रेस पर अतिरिक्त कोच लगाए हैं, जिससे यात्रियों को सीट उपलब्ध हो सकेगी।
-सीता राम सोनकर, स्टेशन अधीक्षक