फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड समेत देश के विभिन्न राज्यों में एक मई को भेजे जाएंगे ट्रेनी आईएफ़एस अफसर

Tue, 14 Apr 2020 08:44 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन

इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट एकेडमी में प्रशिक्षण समाप्त करने के बाद 2018- 20 बैच के आईएफएस अफसरों को एक मई को उत्तराखंड समेत विभिन्न राज्यों में भेजा जाएगा।

विज्ञापन


केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के निर्देश पर एकेडमी के अधिकारियों ने अफसरों को उनके मूल कैडर वाले राज्यों में भेजने को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट एकेडमी के एडिशनल डायरेक्टर एसके अवस्थी ने बताया कि एकेडमी में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अफसरों को उनके कैडर में भेजा जा सके, इसके लिए तमाम राज्यों के मुख्य सचिवों से संपर्क साधा जा जा रहा है।

अफसरों को उनके मूल कैडर वाले राज्यों में आने-जाने में दिक्कत न हो इसके लिए मंत्रालय व एकेडमी की ओर से विशेष पास जारी किए जाएंगे। साथ ही राज्य सरकारों की भी मदद ली जाएगी। बताया कि केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने निर्देश जारी किया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच इन अफसरों की तैनाती को आपदा की श्रेणी में मानते हुए उन्हें तत्काल रवाना किया जाए।
विज्ञापन


बता दें कि कोरोना वायरस के चलते इस साल एकेडमी की ओर से आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह को भी फिलहाल टाल दिया गया है। इतना ही नहीं प्रशिक्षण पूरा करने वाले अधिकारियों के परीक्षा परिणाम भी उनके राज्यों को ही भेजे जाएंगे। बताया कि दीक्षांत समारोह अगले साल वाले बैच के साथ ही किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें