ठहराव का आदेश नई दिल्ली मुख्यालय से जारी
मांग उठी थी कि हिमगिरी एक्सप्रेस का संचालन फिर से शुरू कर दिया जाए। दिनेश गुप्ता, संजीव सिंह, अमृतवीर, हर्ष कश्यप, उमंग यादव और नजीर अहमद आदि ने बताया कि वह बरेली, जम्मू, हावड़ा और वाराणसी अपने रिश्तेदार व कामकाज, कुछ धार्मिक स्थलों पर भी आते-जाते रहते हैं।
हिमगिरी एक्सप्रेस का संचालन होने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। इसके बाद अब हिमगिरी एक्सप्रेस को रुड़की में ठहराव को हरी झंडी मिली। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता के मुताबिक हिमगिरी एक्सप्रेस का संचालन छह अप्रैल से रुड़की होते हुए शुरू हो रहा है। ठहराव का आदेश नई दिल्ली मुख्यालय से जारी हुआ है।
ये भी पढ़ें...VikasNagar: गौ तस्करों पर देहरादून पुलिस की कड़ी कार्रवाई, पंद्रह हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल
इन स्टेशनों से होकर गुजरी ट्रेन
जम्मूतवी, पठानकोट, जालंधर, फगवाड़ा, लुधियाना, अंबाला, यमुनानगर, सहारनपुर, बरेली, सुल्तानपुर, वाराणसी जंक्शन, बक्सर, पटना और हावड़ा आदि स्टेशन के यात्रियों को राहत मिलेगी। सप्ताह में तीन दिन ट्रेन का संचालन अपडाउन रहेगा। ट्रेन जम्मूतवी और हावड़ा तक करीब दो हजार किलोमीटर का सफर तय करेगी।