तुगलकाबाद और पलवल के बीच रेल लाइन निर्माण की वजह से 25 अगस्त से 6 सितंबर के बीच कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
इस बीच कुछ ट्रेनों का रूट बदल दिया जाएगा तो कुछ रद्द कर दी जाएंगी। कुछ ट्रेनों को रोककर चलाया जाएगा। प्रभावित होने वाली ट्रेनों में देहरादून और हरिद्वार आने-जाने वाली कुछ ट्रेनें शामिल हैं।
किस दिन कौन से ट्रेन रहेगी निरस्त
तिथि ----------- ट्रेन
1 से 5 सितंबर - गाड़ी संख्या 19019 बांद्रा-दून एक्सप्रेस
1 से 5 सितंबर - गाड़ी संख्या 29019 मंदसोर-दून लिंक एक्सप्रेस
(दोनों ट्रेनें प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त)
3 से 7 सितंबर - गाड़ी संख्या 19020 देहरादून-बांद्रा एक्सप्रेस
3 से 7 सितंबर - गाड़ी संख्या 29020 दून-मंदसोर लिंक एक्सप्रेस
3 सितंबर - गाड़ी संख्या 12171 लोकमान्य तिलक-हरिद्वार एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस
4 सितंबर - गाड़ी संख्या 12172 हरिद्वार से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस
4 सितंबर - गाड़ी संख्या 12287 कोचुवली-दून एक्सप्रेस निरस्त होने से दून नहीं आएगी
7 सितंबर - गाड़ी संख्या 12288 दून-कोचुवली एक्सप्रेस दून से नहीं जाएगी